फटी हुई जीन्स पहनने पर बुरी तरह ट्रोल हुई सारा अली खान , यूजर्स ने कह दिया ‘भिखारी ‘

Summary :

हाल ही में वायरल हुई तस्वीर में सारा अली खान बेहद रग्गड डेनिम जीन्स पहने नजर आ रही है। यूजर्स को जीन्स फटी हुई लग रही है और कमैंट्स में लोग इस बात को लेकर सारा को खूब ट्रोल कर रहे है।

सारा अली खान उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका खुले दिल से इंडस्ट्री में स्वागत किया गया। हालांकि अभी सारा अली खान ने दो ही फ़िल्में की है पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। बॉलीवुड डेब्यू से पहले की सारा ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। दोनों फिल्मों में सारा का काम भी लोगों को काफी पसंद आया। 
कहा जाता है लोकप्रियता दोधारी तलवार है और जहां तारीफ मिलती है ट्रॉल्लिंग होना भी लाज़मी है। सारा अली खान के साथ हाल में कुछ ऐसा ही हुआ है। सारा की एक तस्वीर सोशल  मीडिया पर काफी वायरल हो रही है पर इस तस्वीर को लेकर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। 
हाल ही में वायरल हुई तस्वीर में सारा अली खान बेहद रग्गड डेनिम जीन्स पहने नजर आ रही है। यूजर्स को जीन्स फटी हुई लग रही है और कमैंट्स में लोग इस बात को लेकर सारा को खूब ट्रोल कर रहे है। 
नेटिज़ेंस ने सारा को ट्रोल करते हुए गरीब कहा और कपड़े दान करने को कहा क्योंकि दिवाली आने वाली है। ये पहला मौका नहीं है जब सारा अली खान को इस तरह ट्रोल किया गया हो। 
अब देखिये ट्रोलर्स के कमैंट्स :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म लव आजकल 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली है। साथ ही सारा वरुण धवन के अपोजिट फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक में भी नजर आने वाली है। 

Ujjwal Jain