उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण व असंवैधानिक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। राजभर ने कहा कि, सरकार को उत्तर प्रदेश में न्यायालयों पर ताला लगा देना चाहिए। उन्होंने जिले के रसड़ा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘योगी सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है। योगी सरकार को उत्तर प्रदेश में न्यायालयों में ताला लगा देना चाहिए।
मोदी सरकार को नुपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए
राजभर ने कहा कि, भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के कारण देश में असामान्य परिस्थिति उत्पन्न हो गई है और खाड़ी देशों में रह रहे तकरीबन 90 लाख भारतीयों के समक्ष देश वापसी की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार को नुपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा का इस मसले पर कोई ध्यान नही है।

राष्ट्रपति चुनाव में पर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने से किया इंकार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे जाने पर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने से इंकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि, उनका दल विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगा। राजभर ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।

Download Android App
Download iOS App