उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर सरकार काफी सख्त है। इस बीच सरकार ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महोबा के जिलाधिकारी अवधेश तिवारी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है जबकि विशेष सचिव बेसिक शिक्षा सत्येन्द्र कुमार महोबा के नये जिलाधिकारी बनाये गये है।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है वहीं परिवहन आयुक्त धीरज साहू को राजशेखर की जगह प्रबंध निदेशक का भी प्रभार सौंपा गया है। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन बनाये गये हैं वहीं लाेक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार को लखनऊ का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
कानपुर के मंडलायुक्त को सुधीर बोबडे को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद के पद पर भेजा गया है। बोबड़े श्रम आयुक्त के साथ कानपुर मंडल के आयुक्त भी थे जबकि अब मोहम्मद मुस्तफा प्रदेश के नए श्रम आयुक्त बन गये हैं। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन एवं राष्ट्रीय एकीकरण जितेंद्र कुमार से पर्यटन व संस्कृति का प्रभार ले लिया गया है। इससे पहले सरकार ने दिन में जिलाधिकारी के पद से हटा कर प्रतीक्षा सूची में डाले गये आठ आईएएस अधिकारियों को नयी तैनाती दी थी।


Download Android App
Download iOS App



