स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी। इसके साथ ही आबे के करीब आठ वर्ष लंबे रिकॉर्ड कार्यकाल का भी अंत हो गया। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे।
मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। वह आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं।

आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे। सुगा ने कहा कि वह आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था बेहतर करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



