उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तीन तलाक पीड़िताओं को 6,000 रुपये की वार्षिक पेंशन देगी। शिया धर्म गुरू मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि जहां उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, वहीं सरकार को बच्चों की शिक्षा तथा उनके आवास पर ध्यान देना चाहिए जो तीन-तलाक पीड़िताओं को 500 रुपये प्रति महीने देने से बेहतर होगा।

सुन्नी धर्म गुरू मौलाना सूफियाना ने कहा, “इस मुद्दे पर राजनीति हुई है। यह देखना है कि सरकार 500 रुपये प्रति महीना की पेंशन देकर क्या न्याय करना चाहती है।” ऑल इंडिया मुस्लिम वीमेंस पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाहिस्ता अंबर ने कहा, “सरकार की पहल अच्छी है लेकिन धनराशि बहुत कम है। 6,000 रुपये प्रति वर्ष की पेंशन से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति मुश्किल होगी।”


Download Android App
Download iOS App



