लॉकडाउन : पुलिसकर्मियों पर हमला करने के वालों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करेगी योगी सरकार

Summary :

मुजफ्फरनगर में एक उपनिरीक्षक और आरक्षी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब लॉकडाउन कराने पर गांव वालों ने उन पर हमला कर दिया।

कोरोना वायरस (कोविड-19)के खिलाफ लड़ाई को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का आज 9वां दिन है। लॉकडाउन के दौरान देश के कई हिस्सों से पुलिसकर्मियों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि प्रशासन लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने में कोई कोताही नहीं बरत रही।
इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। मुजफ्फरनगर में एक उपनिरीक्षक और आरक्षी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब लॉकडाउन कराने पर गांव वालों ने हमला कर दिया।

Coronavirus : कोरोना संकट से निपटने के लिए योगी सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने पर लगाई रोक 

दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को तुगलकाबाद के रेलवे सुविधा केंद्र पर रखा गया है जिन्होंने उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और उनपर थूका। देश के कोई हिस्सों में पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले और दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

Desk Team