Chardham Yatra के लिए 1800 गाड़ियों की व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधा पर जोर

Summary :

Chardham Yatra: यातायात प्रबंधन के लिए आरटीओ की नई योजना

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने 1800 गाड़ियों की व्यवस्था की है। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन पर भी जोर दिया गया है ताकि किसी को असुविधा न हो। गाड़ियों की तकनीकी जांच और ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा में देश-विदेश लाखों की संख्या में भक्तों की संख्या चारधाम यात्रा पर आते है। चारधाम यात्रो को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। देहरादून आरटीओ सुनील शर्मा के ने बताया कि इस साल यात्रा के लिए लगभग 1800 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके साथ ही आरटीओ विभाग टूर-ट्रैवल ऑपरेटरों और टैंपो ट्रेवल्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहा है, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। सुनील शर्मा ने बताया कि सभी गाड़ियों की तकनीकी जांच की जाएगी और यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाएंगे।

सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता

चारधाम यात्रा के लिए आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा कि हम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बता दें कि हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं और इस बार भी प्रशासन उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

ग्रीन कार्ड अनिवार्य

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चारधाम यात्रा में आने वाले कमर्शियल वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा था कि चारधाम यात्रा के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं, उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी होगा। वाहन प्रदेश का हो या दूसरे राज्य का हो साथ ही बसों के संचालन के लिए यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।