पैसे के विवाद और सिंचाई को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत; सांप्रदायिक तनाव के बीच PAC जवानों की तैनाती

Bajrang Dal Leader Vinod Kashyap killed
Bajrang Dal Leader Vinod Kashyap killed : उत्तराखंड के विकासनगर स्थित सहसपुर थाना क्षेत्र का बैरागीवाला गांव दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव की चपेट में आ गया है। विवाद के दौरान बजरंग दल से जुड़े विनोद कुमार नाम के एक युवक की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने आरोपियों के घरों को आग के हवाले कर दिया और कई जगहों पर जमकर पथराव हुआ।

Internet Suspended Sahaspur : इन्टरनेट सेवा बंद, PAC जवानों की तैनाती

Bajrang Dal Leader Vinod Kashyap killed
SOURCE : SOCIAL MEDIA

हालात इस कदर बिगड़े कि प्रशासन को एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ीं। करीब तीन घंटे तक इंटरनेट ठप रहने के बाद जब स्थिति थोड़ी संभली, तब इसे दोबारा बहाल किया गया। फिलहाल गांव की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी (PAC) के जवानों को तैनात कर पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है।

Bajrang Dal Leader Murder Case : आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 नामजद और करीब 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस वारदात के बाद प्रशासनिक अमले ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण और घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया।

Dehradun clash : कैसे शुरू हुआ मामला

Bajrang Dal Leader Vinod Kashyap killed
source : social media

इस पूरे बवाल की जड़ एक दिन पहले शुरू हुए पैसे के लेन-देन और खेत की सिंचाई से जुड़ी है। मृतक के परिजनों के मुताबिक, शनिवार को सेटरिंग के 14 हजार रुपये के बकाया को लेकर बातचीत चल रही थी। शाम के वक्त जब पीड़ित पक्ष पैसे देने पहुंचा, तभी वहां दूसरे पक्ष की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया।

इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी लगाने की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस हमले में विनोद कुमार के सिर पर हथौड़े से जानलेवा वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13 लोग नामजद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार के कम्प्लेंट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है। फरार चल रहे बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

उन्होंने साफ किया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जैसे ही अन्य मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी, उसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।