Chardham Yatra: स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बनेंगे दो नए अस्पताल

Summary :

Chardham Yatra के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए 154 एंबुलेंस तैनात

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ में दो नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी की सरकार ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें 154 एंबुलेंस, 20 चिकित्सा राहत चौकियां और 31 स्वास्थ्य जांच केंद्र शामिल हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने कमर कस ली है। चारधाम यात्रा 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और स्वास्थ्य की दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। इस बार चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है।

केदारनाथ धाम

154 एंबुलेंस होगी तैनात

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दो नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। केदारनाथ में 17 और बदरीनाथ में 45 बेड के अस्पताल बनाए जाएंगे। साथ ही इस वर्ष यात्रा मार्ग पर 20 चिकित्सा राहत चौकियां (एमआरपी) और 31 स्वास्थ्य जांच केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा सके। बता दें कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे पारगमन जिलों में 37 स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग पर 154 एंबुलेंस तैनात करने का फैसला किया है, जिसमें 17 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी ने Dehradun में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई

ई-हेल्थ धाम पोर्टल होगा लॉन्च

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एम्स ऋषिकेश में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस और टिहरी झील में बोट एंबुलेंस भी आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से उन्नत किया जा रहा है। इस वर्ष ई-हेल्थ धाम पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा और इसमें गेट हेल्प का विकल्प भी शामिल किया जाएगा। इस सुविधा से आपातकालीन स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।