Dharali Cloud Burst: 50 फीट मलबे के नीच जिंदगी की तलाश, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Summary :

Dharali Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव मलबे की चपेट में आ गया था। नदी किनारे एक खूबसूरत गांव जिसे बसने में सदियों का समय लगा था और वह महज कुछ ही सेंकेड में पूरा गांव, बाजार सब खीर गंगा की बाढ़ में बह गया। अब मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है। युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है अभी तक 534 लोगों को सुरक्षित निकाल दिया है। सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्कयू मलबे में दबे लोगों और धराली गांव के लोगों की जिंदगिया बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया…

Dharali Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव मलबे की चपेट में आ गया था। नदी किनारे एक खूबसूरत गांव जिसे बसने में सदियों का समय लगा था और वह महज कुछ ही सेंकेड में पूरा गांव, बाजार सब खीर गंगा की बाढ़ में बह गया। अब मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है। युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है अभी तक 534 लोगों को सुरक्षित निकाल दिया है।

सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्कयू

मलबे में दबे लोगों और धराली गांव के लोगों की जिंदगिया बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। एमआई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मौसम खराब होने की वजह से चिनूक और एमआई हेलीकॉप्टरों की सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।

सेना के जवान तैनात

धराली त्रासदी में राहत बचाव अभियान में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना (IAF), ITBP, NDRF, SDRF, BRO और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बता दें कि आपदा में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर मातली हेलीपैड तक लाया जा रहा है। इस हैलीपैड से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचने की भी व्यवस्था की गई है।

Dharali Cloud Burst
Dharali Cloud Burst

50 फीट तक मलबा

बाढ़ की चपेट में धराली गांप में अभी भी 50 फीट तक मलबा 80 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि मलबा हटाने के लिए अधिम मशीनों की जरूरत है लेकिन सड़क टूटने, लैंडस्लाइड होने की वजह से मशीनें भटवाड़ी में ही है। अभी सिर्फ 3 JCB की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और रेस्कयू में 4 दिन लग सकते है। बताया जा रहा है कि अभी भी 100 से अधिक लोग लापता है।

ALSO READ: Uttarkashi Cloudburst: CM धामी ने बचाव अभियान का निरीक्षण किया, NDRF- ITBP के साथ की बैठक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।