IMD Alert in Uttarakhand: रेड अलर्ट जारी, केदारनाथ यात्रा रोकी, जानें कब तक रहेगी बारिश

Summary :

IMD Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी में धराली गांव में बादल फटने से सैलाब आया था,IMD जहां अभी भी रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही केदारनाथ यात्रा को तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। IMD ने यहां भारी बारिश की संभावना जताई है साथ ही जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 14…

IMD Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी में धराली गांव में बादल फटने से सैलाब आया था,IMD जहां अभी भी रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही केदारनाथ यात्रा को तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। IMD ने यहां भारी बारिश की संभावना जताई है साथ ही जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

14 अगस्त तक भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग जिले और पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। रुद्रप्रयाग और राज्य के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नदी के जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और समय-समय पर मौसम संबंधी चेतावनी जारी की जाएगी।

IMD Alert in Uttarakhand

उत्तराखंड में नदी के बढ़ते जलस्तर पर नज़र रख रहे हैं। साथ ही लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने और सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन दल समेत सभी कर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम पर नज़र रखी जा रही है और बारिश कम होने और मौसम ठीक होने के बाद केदारनाथ यात्रा शुरू की जाएगी।

IMD Alert in Uttarakhand
IMD Alert in Uttarakhand

धराली में रेस्कयू ऑपरेशन

उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों द्वारा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के जरिए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 1,273 लोगों को हेली ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित निकाला जा चुका है।

ALSO READ: धराली आपदा राहत अभियान: अब तक 1,273 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।