Rajasthan Recruitment Exam Scam: अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार, सीकर का SI फरार

Summary :

Rajasthan Recruitment Exam Scam: राजस्थान में वर्ष 2021 में आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और मोड़ आ गया है। जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद, अब राजस्थान के सीकर पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर रवींद्र सैनी फरार है और पुलिस की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसका मोबाइल फोन बंद है। अधिकारियों के अनुसार, SOG ने 6 अगस्त को रविंद्र को नोटिस जारी कर घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। Rajasthan Recruitment Exam Scam इस मामले में…

Rajasthan Recruitment Exam Scam: राजस्थान में वर्ष 2021 में आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और मोड़ आ गया है। जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद, अब राजस्थान के सीकर पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर रवींद्र सैनी फरार है और पुलिस की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसका मोबाइल फोन बंद है। अधिकारियों के अनुसार, SOG ने 6 अगस्त को रविंद्र को नोटिस जारी कर घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

Rajasthan Recruitment Exam Scam

इस मामले में पूछताछ में राजकुमार ने कबूल किया कि उसने कुंदन कुमार से अपने बेटे भरत के लिए लीक हुआ SI परीक्षा का पेपर खरीदा था। बाद में उसने पेपर की कॉपियाँ सतेंद्र और SI रविंद्र सैनी के पिता को बेची थी। जांचकर्ताओं के अनुसार राजकुमार और रविन्द्र दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन पेश होने से पहले रविन्द्र ने राजकुमार से बात की और तभी से सब इंस्पेक्टर रवींद्र सैनी फरार है। एसओजी की टीमें उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

Rajasthan Recruitment Exam Scam
Rajasthan Recruitment Exam Scam

156वीं रैंक हासिल की

राजस्थान के झुंझुनू निवासी रवींद्र ने SI 2021 भर्ती परीक्षा में 156वीं रैंक हासिल की थी और पिछले छह महीने से सीकर में तैनात था। उसके अचानक लापता होने से मामले में उसके शामिल होने का शक बढ़ गया है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि रविंद्र को पुलिस लाइन से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन वह SOG के सामने पेश नहीं हुए।

बड़े पैमाने पर पेपर लीक

Rajasthan Recruitment Exam Scam में पहले ही कई गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर पेपर लीक, खरीद-फरोख्त, अभ्यर्थियों, बिचौलियों और अधिकारियों के शामिल होने के आरोप हैं। बता दें कि 2021 की भर्ती में चयनित कुल 13 उप-निरीक्षकों को सीकर पुलिस लाइन में तैनात किया गया था, लेकिन किसी को भी नियमित फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई, क्योंकि इस घोटाले की जाँच जारी है। एसओजी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना है।

ALSO READ:  PMFBY के तहत 30 लाख किसानों के खातों में आई 32,000 करोड़ रुपये की राशि

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।