उत्तराखंड के चर्चित यूट्यूबर सौरभ जोशी ने कुछ दिनों पहले E20 पेट्रोल पर वीडियो बनाकर अपनी मर्सिडीज के खराब माइलेज का दावा किया था। अब वह फिर पीएम मोदी की वीडियो पर कमेंट कर चर्चा में आ गए हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट चल रहा था, इसको लेकर पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो जारी किया। पीएम मोदी ने ये वीडियो एक दम GenZ स्टाइल में बनाया, जिसपर तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए गए हैं।
PM मोदी की वीडियो पर क्या कमेंट किया?
उत्तराखंड के हल्द्वानी के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी इस बार चर्चा अपनी कोई वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि पीएम मोदी की वीडियो पर किए गए कमेंट से चर्चा में आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी की वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, “अब से डेली व्लॉग भी आएंगे क्या मोदी जी?” सोशल मीडिया पर यूट्यूबर का ये कमेंट काफी वायरल हो गया। लोग इसका स्क्रीनशॉट लेकर मजाकिया अंदाज़ में शेयर किया है।
सौरभ जोशी ने E20 पर दिया था बयान
उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपनी मर्सिडीज कार के गिरते माइलेज के लिए ई20 (इथेनॉल ब्लेंडेड) पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया था। उनका दावा है कि कार की माइलेज अचानक आधे से भी कम हो गई है। वीडियो में उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट ने भी इस पर चिंता जताई थी। हालांकि, चौतरफा आलोचना और कार कंपनी के बयान के बाद सौरभ जोशी को अपने इस दावे के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।
लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पेश
सोमवार को संसद के मानसून सत्र में नीट (NEET) पेपर लीक का मुद्दा छाया रहा। केंद्र सरकार ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल (Public Examinations Amendment Bill) पेश कर दिया। इन नए संशोधन बिल के जरिए पेपर लीक से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसमें कम से कम सात साल की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है। इस संशोधन के तहत अब हर जांच 2 महीने के अंदर ही करनी होगी। इसके साथ ही राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का अधिकार दिया जाएगा, जहां ऐसे मामलों की रोजाना सुनवाई होगी ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।



Download Android App
Download iOS App




