Shimla Tourist Traffic: गर्मियों की छुट्टियों के कारण हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने जा रहे हैं। पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ शिमला में देखी जा रही है, जिससे शहर की सड़कों पर काफी भीड़ बढ़ गई है; 1 मई से 15 जून के बीच शहर में लगभग 15 लाख वाहन पहुंचे हैं। हाईवे और लिंक रोड पर कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। होटल मालिकों के अनुसार, पिछले हफ़्ते आम दिनों में होटलों में 60-70 प्रतिशत कमरे भरे हुए थे, जबकि वीकेंड पर यह आकंड़ा बढ़कर 80-90 प्रतिशत हो गया। HP Tourist Traffic में लगातार बढ़ोतरी स्थानीय प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
भीड़ संभालने के लिए पुलिस की खास योजना

बता दें कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, शिमला पुलिस ने ट्रैफिक मैनेजमेंट की एक खास योजना लागू की है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार, पिछले 45 दिनों में शहर में रिकॉर्ड संख्या में गाड़ियां आई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त पुलिस बल, इंटरसेप्टर गाड़ियां और बाइक पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल और जन-जागरूकता अभियान जैसे उपाय भी किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि सड़क पर होने वाली छोटी रुकावटों को समय रहते दूर कर दिया जाए तो Tourist Rush in Shimla को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
शिमला जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

शिमला की मुख्य कार्ट रोड पर भारी गाड़ियों के खराब होने से अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। चूंकि यह सिंगल-लेन सड़क है, इसलिए ऐसी गाड़ियों को हटाने में काफी समय लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए, पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में तीन क्रेन तैनात की हैं ताकि खराब गाड़ियों को तुरंत हटाया जा सके। इसके अलावा, निजी गाड़ियों की संख्या कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तय पार्किंग जगहों का इस्तेमाल करें और शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें।


Download Android App
Download iOS App




