Uttarakhand के रुद्रप्रयाग में कल बडा हादसा हो गया था। जहां यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया थी और अलकनंदा नदी में समा गया था। बता दें कि टेंपो ट्रैवलर में लगभग 20 लोग सवार थे। नदी में डूबे लोगों को निकालने के लिए गोताखोर बचाव अभियान चला रहे है। इसी अभियान के तहत आज मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है और 8 लोग अभी भी लापता है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है और लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
कई टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अलकनंदा नदी में समाया टेंपो ट्रैवलर और यात्रियों को ढूंढने के लिए भारतीय सेना, ITBP , NDRF, SDRF और उत्तराखंड की पुलिस रेस्क्यू के लिए सर्च ऑपरेशन में लगी हैं। साथ ही गोताखोर भी यात्रियों को ढंढने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। अभी भी 8 लोग और वाहन लापता है जिन्हें ढूंढने के लिए SONAR मशीन का प्रयोग किया जा रहा है।
CM धामी ने दिए निर्देश
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बस हादसे के बाद CM धामी ने दुख जताते हुए जरूरी निर्देश दिए है। CM धामी ने कहा कि पहाड़ों में यात्रा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और कई मोड़, ढ़लानो में जानकारी देने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग को भी निर्देश जारी किए गए है और अफसरों को कहा गया है कि उत्तराखंड आ रही सभी गाड़ियों की जांच की जाए।
कैसे हुआ हादसा
उत्तराखंड में यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसा रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलथिर के पास हुआ।
Also Read: उत्तराखंड: नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 18 यात्री थे सवार, 2 की मौत, देखें वीडियो


Download Android App
Download iOS App




