Vastu Tips For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय रखें इन 7 बातों का ध्यान

Summary :

Vastu Tips For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है, राखी का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत महत्त्व रखता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती है, वहीं भाई भी बहन को रक्षा का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन को लेकर सभी के मन में बहुत सवाल रहते हैं जैसे-राखी कब बांधनी चाहिए, राखी किस दिशा में मुंह करके बांधनी चाहिए, राखी कितने दिन बाद खोलनी चाहिए, राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान…

vastu tips for raksha bandhan.10

Vastu Tips For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है, राखी का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत महत्त्व रखता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती है, वहीं भाई भी बहन को रक्षा का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

इस दिन को लेकर सभी के मन में बहुत सवाल रहते हैं जैसे-राखी कब बांधनी चाहिए, राखी किस दिशा में मुंह करके बांधनी चाहिए, राखी कितने दिन बाद खोलनी चाहिए, राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब आज आपको इस लेख में मिल जाएंगे। वास्तु के अनुसार, राखी बांधते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरुरी है, इसका सेहत और जीवन पर असर पड़ता है।

रक्षाबंधन के वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Raksha Bandhan)

किस दिशा में बैठकर राखी बांधें?

vastu tips for raksha bandhan.1

राखी बांधने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इसी दिशा से दिन की शुरुवात होती है, जो विकास, उजाला और आशा का संकेत भी देती है। राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, इससे वह सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करता है ओर बहन द्वारा बांधी गई राखी, प्रार्थना और तिलक का प्रभाव ज्यादा प्रभावशाली हो जाता है।

राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त चुनें

Vastu Tips For Raksha Bandhan.3

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त चुनें। भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारत्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। शुभ मुहूर्त में राखी बांधना बहुत अच्छा होता है और इससे भाई की दीर्घायु और समृद्धि की कामना भी पूरी होती है।

रक्षाबंधन पर रंगों का महत्व

vastu tips for raksha bandhan.5

वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगो का भी विशेष महत्व है। इस दिन पीला, हरा और लाल रंग शुभ माना जाता है। बहन अगर इन रंगों के कपड़े पहनकर भाई को राखी बांधती है, तो घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन भूलकर भी काले रंग का कुछ न पहनें, इससे भाई के जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

राखी में कितनी गांठ लगनी चाहिए?

vastu tips for raksha bandhan

राखी बांधते समय उसमें तीन गांठ लगाएं, ये तीन गांठ त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित होती हैं। तीन गांठ लगाने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है और ये परंपरा धार्मिक और भावनात्मक दोनों रूप से विशेष है।

कैसी राखी बांधनी चाहिए?

vastu tips for raksha bandhan

सोने-चांदी या किसी भी धातु की राखी सीधी नहीं बांधनी चाहिए। सूत या कपास के धागे से बनी राखी को ही पवित्र माना जाता है। भाई को पहले सूत की ही राखी बांधे उसके बाद में आप सजावटी राखी या धातु की राखी बांध सकते हैं।

राखी थाल में क्या-क्या रखें?

राखी की थाल में राखी, रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, मिठाई और फूल रखें। थाल को लाल और पीले कपड़े से सजाएं, ये रंग बेहद शुभ माने जाते हैं। दीपक जलाते समय ये ध्यान रखें कि यह उत्तर या पूर्व दिशा में हो।

राखी कब खोलनी चाहिए ?

vastu tips for raksha bandhan.8

वास्तु शास्त्र के अनुसार, राखी बांधने के बाद तुरंत नहीं उतारनी चाहिए। राखी कम से कम 24 घंटे या पूरे 1 दिन तक बांधे रखना चाहिए, कुछ लोग इसे जन्माष्टमी तक भी बांधे रखते हैं। ध्यान रखें कि पितृपक्ष शुरू होने से पहले राखी जरूर उतार दें। राखी उतरने के बाद उसे इधर-उधर न फेंके, जल में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पेड़ पर बांध दें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गए तरीके और सुझाव सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025 Mistakes: रक्षा बंधन पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकती है…

Raksha Bandhan 2025 Mistakes: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का खास दिन होता है। यह त्योहार सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्यार, अपनापन और विश्वास को और गहरा करने का एक सुनहरा मौका होता है। इस सालRaksha Bandhan 9 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन घर का माहौल हंसी, यादों और स्नेह से भर जाता है, लेकिन कभी-कभी कुछ छोटी गलतियां रिश्तों में खटास ला सकती हैं। अगर आप इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आगे पढ़ें…

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।