Dev Deepawali 2025 Upay: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा (कार्तिक पूर्णिमा) का खास महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नामक एक असुर का वध किया था। जिसके बाद सभी देवताओं ने पृथ्वी लोक पर आकर महादेव की अराधना की और दिवाली मनाई। तभी से इस दिन को देव दीपावली नाम से जाना जाने लगा। माना जाता है कि आज भी देव दीपावली के दिन देवता दिवाली मनाने के लिए धरती पर आते हैं।
Dev Diwali 2025: इस साल कब है देव दीपावली?

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को है। ऐसे में इसी दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाएगा। देव दीपावली के दिन कुछ खास उपाय (Dev Deepawali 2025 Upay) करके आप अपने ग्रह दोषों को दूर कर सकते हैं। तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Dev Deepawali 2025 Upay: ग्रह दोषों को दूर करने के लिए 5 चमत्कारी उपाय

1. शत्रुओं पर विजय पाने के लिए उपाय
देव दीपावली के शुभ दिन पर हनुमान जी की पूजा करने और उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। इस उपाय को करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है और सभी संकटों का नाश होता है।
2. राहु-केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय
देव दिवापली के दिन शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करने से राहु-केतु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में राहु-केतु के प्रभाव में संतुलन बना रहता है। इस दिन ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
3. गुरु दोष से मुक्ति के लिए उपाय
कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति के कमजोर होने से भाग्य का साथ नहीं मिलता और कोई भी मांगलिक कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है। ऐसे में गुरु को मजबूत बनाने के लिए देव दीपावली के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है।
4. बुध ग्रह की मजबूती के लिए उपाय
कुंडली में बुद्धि के कारक बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए देव दीपावली के दिन गाय को चारा और गुड़ खिलाएं। इससे और व्यापार में लाभ होगा और जीवन में सफलता के रास्ते खुलेंगे।
5. शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय
जिसकी कुंडली में शनि दोष होता है उसके जीवन में बहुत सी बाधाएं और संघर्ष होती हैं। ऐसे में शनि दोष से मुक्ति के लिए देव दीपावली के दिन काले तिल का दान करें और गंगा या फिर किसी पवित्र नदि में काले तिल को प्रवाहित करें। इससे जीवन से शनि दोष कम होता है और समस्याएं कम होती हैं।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई जानकारी, विधि और उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- November Festivals List 2025: देव दीपावली से गुरु नानक जयंती तक जानें नवंबर में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार


Download Android App
Download iOS App




