Evening main door opening Vastu: शाम के वक्त घर का मुख्य द्वार खुला रखना क्यों जरूरी है? जान लें वास्तु नियम

Summary :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का माध्यम नहीं, बल्कि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। शाम का समय अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। यदि इस समय दरवाजा बंद रहे तो तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है, जिससे घर में नकारात्मकता और आर्थिक तंगी आ सकती है।

Evening main door opening Vastu: घर का मुख्य दरवाजा केवल आने-जाने के , बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यहीं से घर में ऊर्जा आती है। माना जाता है कि शाम का समय घर में खुशहाली आने का समय होता है। ऐसे में अगर शाम के समय घर का मुख्य दरवाजा बंद रहे तो घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि वास्तु के अनुसार शाम को दरवाजा बंद रखना अच्छा क्यों नहीं माना जाता।

शाम के समय मुख्य द्वार क्यों खुला रखें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम का समय बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस समय माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। अगर इस वक्त दरवाजा बंद रहे, तो घर की तरक्की और अच्छी ऊर्जा अंदर नहीं आ पाती। वास्तु के मुताबिक भी, अगर शाम को रोजाना दरवाजा बंद रखा जाए तो घर में नकारात्मकता बढ़ती है और पैसों की तंगी आ सकती है।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्यों जरूरी है?

main door vastu
main door vastu (ai generated)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूरज ढलते समय हवा और माहौल में बदलाव आता है। इस समय कुछ देर के लिए मुख्य दरवाजा खुला रखने से घर में अच्छी और सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर का माहौल शांत और खुशहाल रहता है।

मुख्य द्वार के आसान उपाय (Vastu tips for main door)

  • दीपक जलाएं: शाम को मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने की परंपरा है। माना जाता है कि दीपक की रोशनी से घर में सकारात्मकता आती है।
  • जल का छिड़काव करें: दरवाजे पर गंगाजल या साफ पानी छिड़कना अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
  • स्वास्तिक या ओम का चिह्न बनाएं: मुख्य दरवाजे पर रोली या सिंदूर से स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है। इससे घर में बुरी शक्तियों का असर नहीं होता और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • धूप या अगरबत्ती दिखाएं: शाम के समय मुख्य द्वार पर धूप या अगरबत्ती की सुगंध से घर का वातावरण शुद्ध होता है और मानसिक शांति मिलती है।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • मुख्य दरवाजे पर धूल-कचरा या कबाड़ बिल्कुल न इकट्ठा होने दें।
  • दरवाजा खोलते या बंद करते समय उसमें से चरचराहट की आवाज न आए।
  • मुख्य दरवाजे पर डस्टबिन, जूते-चप्पल या शू-स्टैंड न रखें।
  • मुख्य दरवाजे पर अंधेरा न रखें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।