देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 6 काम, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

Summary :

Maa Lakshmi Upay: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां की कृपा होती है, उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा उसके परिवार में सुख-शान्ति और समृद्धि का वास होता है। मान्यतानुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से हुई थी जिस कारण उनका एक जगह पर ठहरने का स्वाभाव नहीं है, इसलिए ये चंचल कहलाती हैं। बहुत से लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो…

Maa Lakshmi Upay: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर मां की कृपा होती है, उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा उसके परिवार में सुख-शान्ति और समृद्धि का वास होता है। मान्यतानुसार, मां लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से हुई थी जिस कारण उनका एक जगह पर ठहरने का स्वाभाव नहीं है, इसलिए ये चंचल कहलाती हैं। बहुत से लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं। आइए जानते है उन प्रभावी उपायों के बारे में।

Maa Lakshmi Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Maa Lakshmi Upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय (Image- Social Media)
  1. शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को स्वच्छता प्रिय है। जिस घर में स्वच्छता, सच्चाई और शांति होती है, वहीं मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए घर में सफाई रखें और शाम को गंगाजल का छिड़काव करें।
  2. शुक्रवार (Shukrawaar Ke Upay) का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लाल या गुलाबी वस्त्र पहनें, माता को कमल का फूल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं। पूजा के समय माता लक्ष्मी के मंत्र का 108 बार जाप करें।
  3. अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। ये चिन्ह शुभता का प्रतिक माना जाता है, जिसे घर पर बनाना शुभ होता है। इससे कार्य में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती हैं।
  4. शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का वास रहता है।
  5. सेवा और दान-पुण्य से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जरुरतमंदो को भोजन, वस्त्र या दान से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  6. माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर न खरीदें, जिसमें वह खड़ी मुद्रा में हो। मान्यतानुसार, देवी लक्ष्मी का स्वाभाव चंचल होता है, वह कभी भी जा सकती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी की बैठी मुद्रा में ही तस्वीर खरीदें।

Lakshmi Puja Benefits: मां लक्ष्मी की पूजा के लाभ

Maa Lakshmi Upay
मां लक्ष्मी की पूजा के लाभ (Image- Social Media)
  • माता लक्ष्मी की सच्चे भक्ति भाव से पूजा-पाठ करने पर धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट दूर होता है।
  • घर में सुख-शांति का वास होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरती है।
  • इस पूजा से सौभाग्य और यश की प्राप्ति होती है।
  • कमल का फूल घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • माता लक्ष्मी की पूजा करने से आध्यात्मिक और भौतिक स्तर पर जीवन बेहतर होता है।
  • लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से लंबी आयु और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

Maa Lakshmi Mantra: माता लक्ष्मी के मंत्र

Maa Lakshmi Upay
माता लक्ष्मी के मंत्र (Image- Social Media)
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै च विद्महे, विष्णुपत्नी च धीमहि, तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥ 
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥ 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: सूख गई तुलसी तो समझिए आ रहा है बड़ा संकट! जानें इसका निवारण और देखभाल के टिप्स

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।