Dry Tulsi Plant at Home: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है, इसे न सिर्फ आस्था का प्रतीक माना जाता है बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा हो तो उसकी देखभाल जरुरी होती है। जब तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है। आइए जानें कि ऐसा क्यों है?
Importance of Tulsi in Home: क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं?

तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा जाता है कि जहां तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता होता है, वहां स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है। वह स्थान पवित्र और सकारात्मता से भरपूर होता है। लेकिन जब तुलसी का पौधा सूख जाए, तो उस स्थान की पवित्रता कम होने लगती है। इसलिए घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा रखना तुलसी देवी का अपमान माना गया है।
Tulsi Plant Vastu Tips: सूखी तुलसी घर में डाल सकती है नकारात्मक प्रभाव

वास्तु शास्त्र की मानें तो सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। सूखी तुलसी से घर की सुख-शांति और समृद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, सूखी हुई तुलसी घर की आर्थिक परेशानी और व्यक्ति की मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
Dry Tulsi Plant at Home: तुलसी सूख जाए तो क्या करें?
- जब घर में तुलसी का पौधा सूख या मुरझा जाए, तो उसे जड़ सहित निकालें और किसी पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें।
- अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो पौधे पर गंगाजल छिड़के और उसे मिट्टी में दबा दें।
- दूसरे तुलसी के पौधे को लगाने से पहले उस स्थान को साफ करें।
- नई तुलसी लगाते समय “ॐ तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करें।
Dry Tulsi Plant at Home: तुलसी की देखभाल कैसे करें?

- तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए उसे रोज़ाना जल दें, ध्यान रहे बहुत अधिक पानी न डालें।
- रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जरुर जलाएं।
- तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा धूप में न रखें, इससे वह सूख सकता है।
- यदि पौधे पर सूखे पत्ते या मंजरी आ जाए तो उसे नियमित रूप से हटाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढे़ं- “बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो” सभी संकटों से मुक्त कराएगा महाशक्तिशाली हनुमान अष्टक
Hanuman Ashtak Lyrics in Hindi: हनुमान जी को कलयुग का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि हर दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। लेकिन अगर आपके लिए ऐसा करना संभव न हो तो आप मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। कहा जाता है कि हनुमान चालीसा के साथ संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करने से व्यक्ति के संकट कटते हैं और दुखों का निवारण होता है। यहां पर संकटमोचन हनुमान अष्टक की पंक्तियां दी गईं हैं जिन्हें आप दोहरा सकते हैं, आगे पढ़ें…


Download Android App
Download iOS App




