दिल्ली में प्रदूषण तो बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, इन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 6 Nov

Aaj ka Mausam 6 Nov: देशभर के कई राज्यों में शर्दी की एंट्री हो चुकी है। खासकर उत्तर भारत में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है। तो बिहार में आज गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग हो रही है। ऐसे में मतदान वाले दिन लोगों को हल्की ठंडी महसूस हो रही है। हालांकि, बात करें अगर देश के अन्य राज्यों की तो तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 6 से 7 नवंबर के दौरान कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Aaj Ka Mausam 6 Nov: Delhi Weather Today (दिल्ली का मौसम)

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (credit-sm)

दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ़ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि, सुबह-सुबह कोहरे दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। अभी दो दिनों तक मौसम पूरी तरह से आफ रहेगा। AQI की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में 531 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया जा रहा है। जो खतरनाक श्रेणी में आता है।

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में महसूस होने लगी ठंड

Uttar Pradesh Weather
Uttar Pradesh Weather (credit-sm)

उत्तर प्रदेश में दिन के समय हल्की धूप निकल रही है, जबकि रात में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान न बारिश होगी और न ही तेज हवाएं चलेंगी। 6 से 10 नवंबर तक राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार में कैसा है आज का मौसम?

बिहार में इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण ठंड कम महसूस की जा रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में हल्का कोहरा और हल्की ठंड पड़ने की संभावना है, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी। उत्तर बिहार में अगले 24 से 72 घंटों के भीतर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बुधवार को पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Uttarakhand weather: उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड का मौसम (credit-sm)

उत्तराखंड में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने 6 से 8 नवंबर तक राज्य में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की बढ़ोतरी से ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है। वहीं, विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

ALSO READ: बिहार चुनाव का कमाल! अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।