Anupama Spoiler News: सीरियल Anupama में अब तक आपने देखा, गौतम की मेहंदी में डांस करते समय प्रार्थना का पैर मुड़ जाता है। गौतम जैसे ही प्रार्थना की मदद करता है वैसे ही अंश उससे लड़ने पहुंच जाता है। इस दौरान गौतम अंश को बर्बाद करने की धमकी देता है। जैसे ही अंश अपनी आवाज ऊंची करता है वैसे ही वसुंधरा और पराग उसके पीछे पड़ जाते हैं।
इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बवाल खड़ा होने वाला है जिसकी वजह से अनुपमा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वही राही गौतम और माही के साथ करेगी ऐसा काम।
Anupama Spoiler News: अनुपमा की ज़िन्दगी में तमाशा रहेगा चालू

रुपाली गांगुली के सीरियल Anupama की कहानी में माही और गौतम की शादी का ट्रैक शुरू हो चुका है। हालांकि पहली ही रस्म में अंश की वजह से खूब ड्रामा होता है। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, गौतम की मेहंदी में डांस करते समय प्रार्थना का पैर मुड़ जाता है। सीरियल अनुपमा की कहानी में जल्द ही आप देखेंगे बेइज्जती का कड़वा घूट पीने के बाद अंश का दिमाग खराब हो जाएगा। जिसके बद अंश और प्रार्थना गौतम और माही की शादी से दूरी बनाने का फैसला करेंगे।
इसी बीच अनुपमा को अनुज के ट्रस्ट से फोन आने वाला है। ऐसा होते ही अनुपमा का दिमाग खराब हो जाएगा। ये फोन ठीक उस समय आएगा जब अनुपमा अपनी अनु की रसोई को शुरू करेगी।
माही और गौतम की हल्दी में राही करेगी ये काम

गौतम और माही की हल्दी की रस्म में राही का गुस्सा फूटने वाला है। वो बिना देर किए माही और गौतम को हल्दी लगाने से इंकार कर देगी। ऐसे में वसुंधरा खरी-खोटी सुनाने लगेगी। इसी दौरान परिवार के लोगों को पता चलेगा कि प्रेम की जिंदगी में किसी और लड़की की एंट्री हो चुकी है। वही प्रेम पैसो के कर्जे के बारे में सोचता है, की इतना कर्जा वो कैसे उतरेगा।
वही अब देखना होगा अनुपमा की ज़िन्दगी में और क्या क्या नए ट्विस्ट आते है, और गौतम और माही क्या अपनी चाल को पूरा कर पाएंगे या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




