Mangalwar ke Totke: कभी कभी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चलते-चलते अचानक खराब होने लगता है। दिमागी तनाव बढ़ जाता है, मन परेशान रहता है और हर तरफ बहुत निगेटिविटी महसूस होने लगती है। अक्सर लोग इसे बुरी नजर लगना कहते हैं। अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं, तोआज हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे जिन्हें मंगलवार को करने से आप बुरी शक्तियों को दूर भगा सकते हैं। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है, इसलिए यह और भी प्रभावशाली होता है।
Mangalwar ke Totke: बुरी नजर को दूर करेंगे ये उपाय

1. हनुमान जी की पूजा करें
वास्तु के मुताबिक, मंगलवार की सुबह नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें और हनुमान जी की पूजा करें। उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इससे घर में सकारात्मकता आती है और बुरी नजर का असर खत्म होता है। अगर हो सके तो मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें, इससे आपको मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलेगा।
2. लाल रंग के कपड़े पहनें या कलावा बंधवाएं
3. मेन गेट पर नींबू-मिर्च लटकाना
बुरी नजर से बचने के लिए मंगलवार को घर या दुकान के मेन गेट पर नींबू और हरी मिर्च लटकाना बहुत पुराना और असरदार तरीका है। एक ताजा नींबू और सात हरी मिर्चों को धागे में पिरोकर दरवाजे पर लगा दें। यह छोटी सी चीज बाहर की नकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकती है। बस ध्यान रखें कि हर मंगलवार को पुरानी नींबू-मिर्च बदलकर नई लगा दें।


Download Android App
Download iOS App




