नए साल पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें! साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी तंगी

Summary :

New Year Vastu Tips for Money Growth: नया साल दस्तक देने वाला है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से साल 2025 काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसका स्वामी मंगल होने के कारण कई लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अगर आप 2026 को सुखद और समृद्ध बनाना चाहते हैं, तो साल शुरू होने से पहले ही घर में कुछ विशेष वस्तुएं जरूर लाएं। ये चीजें न केवल सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बढ़ाती हैं, बल्कि घर में धन-धान्य और बरकत भी लाती हैं। New Year Vastu Tips for Money Growth: बरकत और खुशहाली के लिए नए साल पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें 1.…

New Year Vastu Tips for Money Growth: नया साल दस्तक देने वाला है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से साल 2025 काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसका स्वामी मंगल होने के कारण कई लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अगर आप 2026 को सुखद और समृद्ध बनाना चाहते हैं, तो साल शुरू होने से पहले ही घर में कुछ विशेष वस्तुएं जरूर लाएं। ये चीजें न केवल सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बढ़ाती हैं, बल्कि घर में धन-धान्य और बरकत भी लाती हैं।

New Year Vastu Tips for Money Growth: बरकत और खुशहाली के लिए नए साल पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें

New Year Vastu Tips for Money Growth
New Year Vastu Tips for Money Growth

1. श्वेत गणपति की स्थापना

साल के पहले दिन भगवान गणेश की आराधना सर्वोत्तम है। अपने पूजा स्थल पर सफेद रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करें। माना जाता है कि इससे जीवन में ऐश्वर्य, शांति और सुख-सुविधाओं की वृद्धि होती है।

2. श्री यंत्र

धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री यंत्र सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इसे घर की पूर्व दिशा या मंदिर में स्थापित करने से दरिद्रता दूर होती है और नकारात्मकता का नाश होता है। इसकी नियमित पूजा साल भर आर्थिक लाभ दिलाती है।

3. धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र में कछुआ लंबी आयु और स्थिरता का प्रतीक है। पीतल या क्रिस्टल का कछुआ घर की उत्तर दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आर्थिक तंगी कभी नहीं आती।
New Year Vastu Tips for Money Growth
New Year Vastu Tips for Money Growth

4. लकी बैम्बू पौधा

सौभाग्य और उन्नति के लिए बांस का पौधा घर या ऑफिस में रखें। इसे ड्रॉइंग रूम या वर्क डेस्क पर रखना शुभ होता है। बस ध्यान रहे कि हर हफ्ते इसका पानी बदलते रहें ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे

5. कामधेनु गाय

शास्त्रों के अनुसार, कामधेनु गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इनकी मूर्ति को उत्तर दिशा या व्यापारिक स्थल पर तिजोरी के पास रखने से कारोबार में उन्नति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

New Year Vastu Tips in Hindi: नए साल पर क्या करने से बचें

Vastu Tips for Home
Vastu Tips for Home / New Year Vastu Tips for Money Growth (Photo: freepik)

1. विवादों से रहें दूर

साल के पहले दिन किसी से भी बहस या झगड़ा न करें। कड़वाहट और विवाद केवल नकारात्मकता बढ़ाते हैं। बेहतर होगा कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर अपनों के साथ प्रेम से दिन बिताएं, ताकि पूरा साल रिश्तों में मधुरता बनी रहे।

2. कर्ज और फिजूलखर्ची से बचें

कोशिश करें कि साल के पहले दिन न तो किसी से उधार लें और न ही फिजूल की चीजों पर पैसा बर्बाद करें। मान्यता है कि साल के पहले दिन कर्ज लेने से व्यक्ति पूरे साल आर्थिक दबाव में रहता है। अपने बजट का संतुलन बनाए रखें।

3. पहनावे पर दें ध्यान

रंग हमारे मन और ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डालते हैं। नए साल के पहले दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें, क्योंकि इसे नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, साफ-सुथरे और धुले हुए कपड़े पहनें ताकि आप भीतर से ऊर्जावान महसूस करें।

4.  सकारात्मक रहें

अपनी मानसिकता को आशावादी बनाएं। साल की शुरुआत रोने-धोने या दुखी होने के बजाय हंसी-खुशी के साथ करें। प्रसन्न मन से किया गया नए साल का स्वागत आपके जीवन में साल भर खुशियां लेकर आएगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।