Pitru Paksha Main Door Vastu Rules: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष बहुत खास माना जाता है। यह 16 दिनों का समय होता है, जिसमें लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति अपना आदर व धन्यवाद जताते हैं। इस दौरान लोग तर्पण, पिंडदान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इन दिनों पितर धरती पर आते हैं और अपने परिवार को खुशहाली व तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष 26 सितंबर 2026, शनिवार से शुरू होगा और 10 अक्टूबर 2026 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन समाप्त होगा।
पितृ पक्ष के दिनों में लोग अपने पूर्वजों की याद में पूजा-पाठ और पिंडदान करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी इन दिनों के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिन्हें मानने से हमारे पूर्वज खुश होते हैं। वास्तु के अनुसार घर का मेन गेट बहुत अहम होता है, क्योंकि यहीं से घर में अच्छी ऊर्जाआती है। इसलिए पितृ पक्ष में मेन गेट को साफ और सजाकर रखना चाहिए। आइए, जानें पितृ पक्ष में मेन केट के वास्तु नियम।
पितृ पक्ष में घर के मुख्य द्वार पर अपनाएं ये 5 वास्तु नियम
1. चौखट को साफ रखें
पितृ पक्ष में घर की चौखट का बहुत महत्व होता है। रोज सुबह इसे साफ करना और गोबर से लीपना बहुत शुभ माना जाता है। अगर चौखट कहीं से टूटी है, तो उसे ठीक करवा लें। कुछ घरों में उस कमरे में जाने की मनाही होती है जहां पूर्वजों की पूजा की जाती है।
2. तोरण और रंगोली से सजाएं

कुछ लोग पितृ पक्ष को उदासी का समय मानते हैं, लेकिन इसे त्योहार की तरह मनाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन दिनों हमारे पूर्वज हमारे घर आते हैं। इसलिए मेन गेट पर आम या अशोक के पत्तों और गेंदे के फूलों की माला लगाएं। दरवाजे के पास एक छोटी सी रंगोली भी बनाएं, ताकि घर का दरवाजा सुंदर दिखे।
3. शाम को दरवाजे पर रोशनी रखें
शाम होते ही मेन गेट पर लाइट जला दें ताकि अच्छी रोशनी रहे। ऐसा माना जाता है कि इससे पूर्वजों को घर आने का रास्ता आसानी से दिख जाता है और उन्हें अंधेरे में परेशानी नहीं होती। इससे दरवाजा भी सुंदर लगता है।
4. आसपास अच्छे पौधे लगाएं

इन दिनों मेन गेट के पास तुलसी, अशोक या शमी का पौधा लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार पितृ पक्ष में ये पौधे घर में लगाना बहुत शुभ फल देता है।
5. दरवाजे से आवाज न आए
दरवाजा खोलते या बंद करते समय उसमें से कोई चरमराने आवाज नहीं आनी चाहिए। अगर आवाज आती है, तो कब्जों में तेल डालकर उसे ठीक कर लें। घर में शांति और सब कुछ व्यवस्थित रहने से पूर्वज प्रसन्न रहते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




