Sawan 3 Somvar 2025: तीसरे सोमवार को गलती से भी न करें ये 5 काम, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ!

Summary :

Sawan 3 Somvar 2025: सावन का पवित्र माह चल रहा है। आज सावन का तीसरा सोमवार है। यह माह विशेष तौर पर भोलेनाथ को सर्पित हैं। सावन में शिव जी की उपासना करना बेहद पुण्यदायक माना जाता है. माना जाता है कि सावन में भक्त सच्चे मन और सही विधि से इस व्रत को करता है तो उसे भोलनाथ की विशेष कृपा मिलती है। आज तीसरा सोमवार पर विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में आपको व्रत के दौरान कुछ महत्वपूर्ण गलतियां करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं, जिनसे गलती से भी हमें…

Sawan 3 Somvar 2025: सावन का पवित्र माह चल रहा है। आज सावन का तीसरा सोमवार है। यह माह विशेष तौर पर भोलेनाथ को सर्पित हैं। सावन में शिव जी की उपासना करना बेहद पुण्यदायक माना जाता है. माना जाता है कि सावन में भक्त सच्चे मन और सही विधि से इस व्रत को करता है तो उसे भोलनाथ की विशेष कृपा मिलती है। आज तीसरा सोमवार पर विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में आपको व्रत के दौरान कुछ महत्वपूर्ण गलतियां करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं, जिनसे गलती से भी हमें नहीं करनी चाहिए।

गलती से भी न करें ये 5 काम

  • व्रत के दौरान आप तामसिक भोजन न करें। सावन में इन चीजों से दूर रहें। प्याज-लहसन तो गलती से भी हाथ न लगाएं।
  • जलाभिषेक के दौरान रखें खास ख्याल: इस दौरान आप गंदे जल या अशुद्ध जल का उपयोग न करें। भोलेनाथ को जल अर्पित करने के दौरान आप स्टील, मिटटी के बर्तन से जल चढ़ा सकते हैं।
  • पूजा के दौरान आप मोबाइल यूज न करें। पूजा के दौरान अपने मन को शांत रखें।
  • शिवलिंग पर तुलसी पत्र, हल्दी या केतकी के फूल अर्पित करना वर्जित है.
  • तीसरे सोमवार पर ब्रह्मचर्य नियम का पालन करें।

यह भी पढ़ें: Nag Panchami Vrat Katha 2025: कब है नागपंचमी? जानें इसका महत्व और कथा

Sawan 3rd Somvar Puja Kaise Karein?

Sawan 3 Somvar 2025

सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ़ कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर में धूप-दीप जलाएं । इसके बाद शिवलिंग या शिव मूर्ति को गंगाजल या जल से स्नान कराएं। फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, फूल और फल अर्पित करें। पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें, शिव चालीसा का पाठ करें और आरती करें। आरती के बाद प्रसाद चढ़ाएं और सभी में बांट दें।

Shiv Upasana Kese Kare?

Sawan 3 Somvar 2025

सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग और कनेर के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा, तीसरे सावन सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, शहद और दही भी चढ़ाया जाता है।

Puja Ka Shubh Muhurat

Sawan 3 Somvar 2025

सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक का समय 28 जुलाई को सुबह 4:17 बजे से शुरू होगा। इसके बाद पूरे दिन भगवान शिव का जल से अभिषेक किया जाएगा। हालांकि, इस दिन आप इन दो शुभ मुहूर्तों में भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं-

  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त – सुबह 5:40 बजे से सुबह 7:22 बजे तक।
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त – सुबह 9:04 बजे से सुबह 10:46 बजे तक।

यह भी पढ़ें :Nag Panchami 2025 Puja Samagri List: नाग पंचमी की पूजा कैसे करें और किन चीजों की पड़ेगी जरुरत, जानें यहां

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।