Vastu Tips for Akshaya Tritiya 2026: कंगाल कर सकती हैं घर में रखी ये 4 चीजें! बरकत चाहते हैं तो अक्षय तृतीया से पहले निकाल फेंकें बाहर

Summary :

Vastu Tips for Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ दिन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता, इसीलिए इसे अक्षय कहा जाता है। साल 2026 में 19 अप्रैल को यह त्योहार मनाया जाएगा। माना जाता है कि माता लक्ष्मी वहीं आती हैं जहां सफाई और शांत वातावरण होता है। वास्तु के हिसाब से अक्षय तृतीया से पहले घर को पूरी तरह साफ करना बहुत जरूरी है। अगर घर में गंदगी या खराब सामान होंगे, तो बरकत खत्म हो जाती है। अगर आप चाहते हैं…

Vastu Tips for Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ दिन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कभी खत्म नहीं होता, इसीलिए इसे अक्षय कहा जाता है। साल 2026 में 19 अप्रैल को यह त्योहार मनाया जाएगा। माना जाता है कि माता लक्ष्मी वहीं आती हैं जहां सफाई और शांत वातावरण होता है।
वास्तु के हिसाब से अक्षय तृतीया से पहले घर को पूरी तरह साफ करना बहुत जरूरी है। अगर घर में गंदगी या खराब सामान होंगे, तो बरकत खत्म हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि इस दिन आपके घर में बरकत आए, तो अक्षय तृतीया से पहले अपने घर से इन वस्तुओं को निकाल बाहर करें।

Vastu Tips for Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल दें ये चीजें

  • टूटे बर्तन या शीशा: रसोई में टूटे हुए बर्तन या घर में चटका हुआ आईना रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अक्षय तृतीया का शुभ दिन आने से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर देना ही बेहतर है।
  • खंडित मूर्तियां: अगर पूजा घर में देवी-देवताओं की कोई भी टूटी हुई मूर्ति है, तो उसे अक्षय तृतीया से पहले हटा दें। घर में ऐसी मूर्तियां रखना अच्छा नहीं माना जाता, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और अशांति बढ़ती है।
  • बंद घड़ियां: माना जाता है कि रुकी हुई घड़ी आपकी तरक्की को भी रोक देती है। अक्षय तृतीया नए कामों और समृद्धि का दिन है, इसलिए घर में ऐसी कोई चीज न रखें जो रुकावट पैदा करे। बंद घड़ियों को या तो ठीक करा लें या घर से निकाल दें।
  • टूटी हुई झाड़ू: वास्तु शास्त्र में टूटी झाड़ू को गरीबी की निशानी माना गया है। अक्षय तृतीया तरक्की और सफलता का त्योहार है, इसलिए इस दिन घर में कोई भी ऐसी चीज न रखें जिससे मनहूसियत आए। अगर घर में झाड़ू टूटी है, तो उसे बदल दें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।