राखी पर बहन को गिफ्ट देने का रिवाज काफी पुराना है। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए, अगर आप इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं, तो कुछ चीजों को देने से बचें।
रक्षाबंधन पर बहनों को कौन-कौन से गिफ्ट न दें? (Vastu Tips for Raksha Bandhan Gift)

1. काले रंग की चीजें
रक्षाबंधन पर बहनों को काले कपड़े या काले रंग का कोई भी सामान गिफ्ट में न दें। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे भाई-बहन के रिश्ते में कड़वाहट या दूरियां आ सकती हैं।
2. फुटवियर या बेल्ट
रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहारों पर गिफ्ट में जूते, चप्पल या चमड़े की बेल्ट देना सही नहीं माना जाता। माना जाता है कि इन चीजों को देने से रिश्तों में आपसी दूरी बढ़ सकती है।
3. घड़ी
रक्षाबंधन पर बहन को घड़ी गिफ्ट करने से बचें। घड़ी का संबंध शनिदेव से माना जाता है, इसलिए इसे तोहफे में देने से शनि दोष लग सकता है या जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा, अगर घड़ी कभी रुक जाती है तो रिश्ते में भी रुकावट आने का डर रहता है।
4. रुमाल
वास्तु के अनुसार रुमाल को दुख और आंसुओं का प्रतीक माना गया है। रक्षा बंधन पर तोहफे में रुमाल देने से रिश्ते में उदासी और तनाव आ सकता है।
5. परफ्यूम
रक्षाबंधन पर बहन को परफ्यूम देने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तेज खुशबू कई बार नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिससे जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
6. कांच का सामान
गिफ्ट में कांच की चीजें देना अशुभ माना जाता है। कांच बहुत नाजुक होता है और जल्दी टूट जाता है, इसलिए मान्यता है कि कांच का सामान देने से भाई-बहन का रिश्ता भी कमजोर पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App




