रात को तकिए के नीचे रखें ये 4 जादुई चीजें! दूर होंगी धन और जीवन की परेशानियां, मिलेगी तरक्की

Summary :

Vastu Tips for Wealth and Good Luck: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन की मुश्किलें कम हो सकती हैं। इनमें से एक उपाय है रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे कुछ खास चीजें रखना। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में बरकत और खुशहाली आती है। यहां 4 ऐसे सरल उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप रोज़ाना आज़मा सकते हैं। Vastu Tips for Wealth and Good Luck: रात को तकिए के नीचे रखें ये 4 चीजें 1. धन की समस्याओं के लिए इलायची रखें अगर आप…

Vastu Tips for Wealth and Good Luck: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन की मुश्किलें कम हो सकती हैं। इनमें से एक उपाय है रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे कुछ खास चीजें रखना। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में बरकत और खुशहाली आती है। यहां 4 ऐसे सरल उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप रोज़ाना आज़मा सकते हैं।

Vastu Tips for Wealth and Good Luck: रात को तकिए के नीचे रखें ये 4 चीजें

Wealth
Wealth For Vastu (Source: Social Media)

1. धन की समस्याओं के लिए इलायची रखें

अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो तकिए के नीचे दो इलायची रखकर सोएं। सुबह उठकर ये इलायची किसी जरूरतमंद को दे दें। दान करने से पुण्य मिलता है और धीरे-धीरे आर्थिक हालात बेहतर होने लगते हैं। ज्योतिष में इलायची को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

2. तरक्की के लिए कपूर और लौंग रखें

अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो रात को सोते समय तकिए के नीचे दो लौंग रखें। सुबह उठकर इन्हें कपूर के साथ जला दें। इससे वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ज्योतिष के अनुसार, यह उपाय रुके हुए काम पूरे करने और सकारात्मकता लाने में मदद करता है।
Good health Vastu
Good health Vastu (Source: Social Media)

3. रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए हल्दी रखें

अगर रिश्तों में दूरियां या तनाव है, तो तकिए के नीचे हल्दी की एक गांठ रखें। सुबह उस हल्दी को किसी नदी या पवित्र स्थान पर रख दें। हल्दी को बहुत पवित्र और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यह उपाय रिश्तों में प्यार और अपनापन लाने में मदद करता है।

4. बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन रखें

अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं या डर और बेचैनी महसूस होती है, तो तकिए के नीचे लहसुन की एक कली रख लें। सुबह उठकर इसे घर से बाहर फेंक दें। माना जाता है कि इससे डर दूर होता है, मन शांत रहता है और नींद अच्छी आती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।