भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बाजी मारी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में 295 रनों से मात दी। विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने भारत के तरफ से शतक लगाया। भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की। भारतीय टीम जहां पहली पारी में महज 150 रनों पर ऑल आउट हो गई थी वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत की तरफ से एक साल से भी ज्यादा समय के बाद कोई शतक लगाया। विराट के शतक लगाने के बाद से ही उनके फॉर्म के वापस आने की खूब चर्चा की जा रही है।
राहुल द्रविड़ का ऑस्ट्रेलिया को संदेश, विराट कोहली से बचकर रहें
Summary :
द्रविड़ का ऑस्ट्रेलिया को संदेश, विराट कोहली की ताकत को न करें नजरअंदाज


Download Android App
Download iOS App



