सोशल मीडिया पर इन दिनों अंडों की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें एलिजाबेथ टाउन की हैं जहां पर अंडों ने लोगों को परेशान कर दिया। एक ट्रक लगभग डेढ़ लाख अंडों से भरा हुआ था अचानक हाइवे के बीच में सारे अंडे ट्रक में से गिर गए।

हाइवे पर अंडे गिरने की वजह से उसे घंटों तक बंद कर दिया गया। जिसके बाद लोगों को आने जाने में परेशानी हो गई। सबसे चौंकाने वाली तो बात यह है कि सड़क पर इतने सारे अंडे गिर गए लेकिन ड्राइवर को इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं चला।

अमेरिका के पेंसिलवेनिया का यह घटना हुई थी। एलिजाबेथ टाउन अंडे के कैरेट माइल्स Carl Faus Farm से ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ट्रक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था जिस वजह से वह सड़क पर पलट गया। ट्रक सड़क पर पलटने से 11,340 दर्जन अंडे टूट गए। इतना ही नहीं 2260 गैलन अंडे से एक प्रोडक्ट बना हुआ था जो ट्रक के पलटने से खराब हो गया।

सबसे चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई है कि जब बीच हाईवे पर 1 लाख 36 हजार अंडे सड़क पर गिर गए तो इसके बार में ड्राइवर माइल्स को बिल्कुल भी भनक नहीं हुई। अंडे गिरने के बाद भी ड्राइवर ट्रक चलाता रहा। ड्राइवर को अंडे गिरने के बारे में तब पता चला जब ट्रक बीच सड़क पर पलटा।
सड़क पर इन अंडों के गिरने के बाद रुट नंबर 125 को बंद कर दिया गया था। बता दें कि इस मामले में ट्रक के ओवरलोडिंग पर भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई लोगों ने फनी रिएक्शन दिए हैं। जो कि वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ड्राइवर बहरा था तभी उसे अंडे गिरने की आवाजें नहीं आ रही थी। जबकि कई लोगों ने कहा कि नींदों में ट्रक को ड्राइवर चला रहा था तभी उसे अंडें गिरने का पता नहीं चल पाया।


Download Android App
Download iOS App



