2023: नए साल में किस नंबर से चमकेगी आपकी किस्मत,क्या है आपका लकी नंबर जानें

Summary :

माना जाता है कि लकी नंबर के हिसाब से अपने कार्यों को अंजाम देने से उसमें सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

माना जाता है कि लकी नंबर के हिसाब से अपने कार्यों को अंजाम देने से उसमें सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।लकी नंबर ये केवल शब्द नहीं है। वास्तव में ये लकी नंबर हमारे जीवन की घटनाओं से जुड़े होते है।आपने कई बार लोगों के लकी नंबर के बारे में जरूर सुना होगा।  ये नंबर न केवल हमारे दिमाग को लक्ष्यों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा भी हमारे पक्ष में लाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी हर व्यक्ति का राशि के अनुसार शुभ अंक होता है, जो उनके लिए भाग्यशाली होता है। साल 2023 में सभी राशियों के लिए कौन-कौन से नंबर शुभ हो सकते हैं, यहां देख सकते हैं ।
मेष राशि- 2023 में मेष राशि वालों के लिए 6 और 9 नंबर सबसे ज्यादा लकी साबित हो सकता है। आपके जीवन में खुशहाली आएगी और निवेश में अच्छा लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए 5 और 6 लकी नंबर होंगे। ये नंबर राह में आ रही मुश्किलों को दूर करने में सहायक होंगे।
मिथुन राशि-साल 2023 में मिथुन राशि के जातकों के लिए भी 5 और 6 नंबर लकी माने जा रहे हैं। इन लोगों के जीवन में भी खुशियां आएगी। विवाह के योग बनेंगे।
कर्क राशि-नए साल में कर्क राशि वालों के लिए 2 और 9 नंबर को सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है। कोर्ट मामले में जीत मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि-साल 2023 में सिंह राशि वालों के लिए 3 लकी नंबर हैं-1, 5, 9। नए साल में सफलता के मोर्चे पर आपको इन तीन नंबरों में से किसी एक को ही चुनना होगा। नेतृत्व के काम में सफलता मिलेगी।
कन्या- साल 2023 के लिए कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 1, 6 और 7 हैं. ये अंक नए साल में आपके लिए गुडलक लेकर आएंगे। सफलता पाने के लिए आप इनमें से कोई नंबर चुन सकते हैं।
तुला- तुला राशि के लिए नए साल के भाग्यशाली अंक 8 और 1 है। कोई भी नया काम शुरू करने या नई चीजें खरीदने में आप इस अंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वृश्चिक- नए साल में वृश्चिक राशि के लिए 1, 3, और 7 सबसे ज्यादा लकी रहने वाले हैं। जीवन में कोई भी समझदारी भरा निर्णय आप इन अंकों पर ही लेने का प्रयास करें।
धनु- धनु राशि वालों के लिए साल 2023 में 3,5 और 8 नंबर सबसे ज्यादा शुभ हैं।ये अंक जीवन में आपके लिए आर्थिक स्थिरता लेकर आने वाले हैं।
मकर- मकर राशि के लिए लकी नंबर 3, 4 और 9 हैं. ये अंक आपकी राह में आने वाली बाधाओं और समस्याओं से निपटने में आपकी मदद करेंगे।

Desk Team