रायपुर : दो ग्रामीणों की हत्या में शामिल चार नक्सली सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों में उपसरपंच भी शामिल है। घटना बयानर थाना क्षेत्र के अदानार इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार दस दिन पहले 19 मार्च को अदनार गांव में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गई थी।
विवाद राशन दुकान को लेकर है। अदानार में राशन दुकान संचालन को लेकर उपसरपंच बड़गुल और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ था, विवाद के चलते उपसरपंच ने नक्सलियों की मदद लेकर गांव वालों के साथ मारपीट की।
नक्सलियों की सहायता लेकर ग्रामीणों से मारपीट के बाद गांव के दो लोगों की हत्या कर दी गई। कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया की उपसरपंच ने ग्रामीणों की हत्या के लिए नक्सलियों से सौदा किया था। हत्या के लिए नक्सलियों ने उपसरपंच से 10 हजार रुपए लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



