नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने‘फर्जी समाचार’को लेकर मान्यताप्राप्त पत्रकारों की मान्यता रद्द करने संबंधी आदेश को 24 घंटे के भीतर ही वापस लेने के फैसले पर तंज कसते हुए आज कहा कि इससे साफ हो गया है कि मोदी सरकार हड़बड़ में निर्णय लेती है और फिर स्थिति की नाजुकता को देखते हुए इससे पलट जाती है।
श्री गांधी ने ट्वीट किया, ‘फर्जी खबर संबंधी अपनी अधिसूचना की परिणति भांपकर प्रधानमंत्री ने अपने ही आदेश पर यू-टर्न ले लिया। इसमें हड़बड़ साफ नजर आ रही है और अब स्थिति को संभालने का प्रयास हो रहा है।’ गौरतलब है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी समाचार देने पर पत्रकारों की मान्यता समाप्त करने सम्बन्धी नये दिशानिर्देश आज वापस ले लिये। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कल रात जारी इन दिशानिर्देशों को वापस लेने के आदेश दिये और कहा कि यह मामला भारतीय प्रेस परिषद पर छोड़ दिया जाना चाहिए। इसके बाद मंत्रालय ने ये दिशानिर्देश वापस ले लिये।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



