यह बुजुर्ग अपने 62वें जन्मदिन पर दौड़ा 62.4 Km, शर्म के मारे युवा हो गए पानी-पानी

Summary :

हरियाणा के पानीपत के जसमेर सिंह संधू ने अपना 62वां बर्थडे 25 अगस्त को मनाया है। यकीनन यह नाम आप पहली बार सुना होगा लेकिन युवा पीढ़ी के लिए इनका हर जन्मदिन बेहद प्रेणास्त्रोत है।

हरियाणा के पानीपत के जसमेर सिंह संधू ने अपना 62वां बर्थडे 25 अगस्त को मनाया है। यकीनन यह नाम आप पहली बार सुना होगा लेकिन युवा पीढ़ी के लिए इनका हर जन्मदिन बेहद प्रेणास्त्रोत है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अपने हर जन्मदिन पर जसमेर सिंह जितने वर्ष के होते हैं वह उतने किलोमीटर दौड़ते हैं। दरअसल वह 62.4 किलोमीटर अपने  62वें जन्मदिन में दौड़े। उनके इस जज्बे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सैलूट किया। 
उम्र को पीछे छोड़ा दौड़ने के मामले में
25 अगस्त को ट्विटर पर जसमेर संधू ने अपना एक दौड़ते हुए वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, मैंने आज अपनी जिंदगी के 62 वर्ष पूरे किए हैं और इसी मौके पर 62.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। अब भी अपनी उम्र से आगे हूं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक व्यूज और 16 हजार लाइक्स मिले हैं।

मुश्किल होता है 1 किमी भी दौड़ना

फील आने लगी है 35 में ही 50 वाली

नहीं भागा जाता 62 मीटर भी

दौड़ पाता हूं सिर्फ तीन किमी ही

क्या जज्बा है वाह!

नहीं होती कोई सीमा उम्र की

दौड़ना शुरू किया साल 2010 में
बता दें कि पानीपत सेक्टर-6 से इस दौड़ की शुरुआत जसमेर सिंह ने रात 12 बजे से की और 62.4 किलोमीटर का रास्ता करीब 7 घंटे 32 मिनट में करनाल से वापस पानीपत तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि साल 2010 में उन्हें दौड़ने का आइडिया आया। उस साल वह बीमार थे। उन्हें दौड़ने की सलाह डॉक्टर ने दी थी। जिससे उनका दिल स्वस्थ रह सके। उसके बाद वह रुके नहीं और दौड़ते रहे। जबकि कई मैराथन में भी संधू दौड़े हैं। 

Desk Team