ये 74 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पेंशन के पैसों से लोगों को मास्क बनाकर फ्री में बांट रहे हैं,पीएम ने की तारीफ

Summary :

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वायरस से लड़ने के लिए अपना योगदान देते हुए पुलिसकर्मी से लेकर डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरामेडिकल स्टाफ,सफाईकर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वायरस से लड़ने के लिए अपना योगदान देते हुए पुलिसकर्मी  से लेकर डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरामेडिकल स्टाफ,सफाईकर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। देश में इस समय हालात कुछ सही नहीं है। ऐसे में देशवासियों को पीपीटी किट की जरूरत भी है। क्योंकि इसी के जरिए कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से निजात पाया जा सकता है। हालांकि दुनियाभर में कई सारे ऐसे लोग जो मास्क और सैनिटाइजर की कमी को पूरा करने में जुटे हुए हैं और कैसे भी करके मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी बीच लोगों की मदद करने के लिए एक शख्स आगे आये जिनका नाम योग राज मांगे है। यह जम्मू एंड कश्मीर के निवासी है।लेकिन इन्होंने जो देश के लिए किया वो वाकई कबीले तारीफ है। जी हां दरअसल योग राज मांगे ने अपनी पेंशन के पैसों से जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क बनाएं और लोगों को बाटें है। इतना ही नहीं  योग राज के इस नेक काम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 74 वर्षीय बुजुर्ग के जज्बे को सलाम किया है।
ये है असली कोरोना वॉरियर 

हाल ही में पीआईबी ने 37 सेकंड का वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस पर लिखा है कोरोना वॉरियर 74 साल के योग राज मांगे असहाय लोगों की मदद करना चाहते है। जो भी लोग कोविड-19 से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी पेंशन के पैसों से करीब 6000 लोगों के लिए मास्क तैयार किये और लोगों में बांटे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ 
नरेंद्र मोदी ने ‘प्रसार भरती न्यूज सर्विस’ के ट्वीट को री-ट्वीट कर कहा कि ऐसे नागरिकों पर गर्व है! ‘कोविड 19’ के खिलाफ लड़ाई में यह अहम भूमिका निभा रहे हैं। बता दें, योग राज मांगी अब लोगों में मुफ्त में राशन भी बांट रहे हैं।

सोशल मीडिया की जनता ने दी अपनी ऐसी प्रतिक्रिया 

बता दें की अब देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 12,380 जा पहुंचा है। वहीं कोरोना से अब तक 414 मरीजों की मौत हो गयी है। जबकि इनमें से ठीक होने वालो की संख्या 1489 है। 

Desk Team