कोरोना के खिलाफ कबड्डी खिलाड़ी अच्छी लड़ाई लड़ेंगे इसका भरोसा : पीएम मोदी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीव कर कबड्डी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ कबड्डी के खिलाड़ी अच्छी लड़ाई लड़ेंगे इसका भरोसा है। दरअसल गुरुवार को यू मुम्बा कबड्डी टीम ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की थी

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। वायरस से निपटने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीव कर कबड्डी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ कबड्डी के खिलाड़ी अच्छी लड़ाई लड़ेंगे इसका भरोसा है। दरअसल, गुरुवार को यू मुम्बा कबड्डी टीम ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की थी। मुम्बा ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अजिक्य कापरे, अतुल एमएस, सुरिंदर सिंह और अभिषेक सिंह थे। मुम्बा ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा, हमारे खिलाड़ी अपने प्रशंसकों से अपील करना चाहते हैं। आरोग्य एप डाउनलोड कीजिए और कोविड-19 के खिलाफ जागरूक रहिए।
इस ट्वीट का मोदी ने जवाब देते हुए लिखा, अच्छी लड़ाई कैसे लड़ी जाती है इसके लिए कबड्डी खिलाड़ियों पर भरोसा कीजिए। यहां वो आपको बता रहे हैं कि इस लड़ाई में आपकी मदद कौन कर सकता है। मुम्बा ने फिर ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर, हम सभी एक साथ लड़ाई लड़ रहे हैं।

बताते चले कि भारत में कोरोना से अबतक कुल 420 लोगों की जान जा चुकी है, जबिक 12,759 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1,515 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

Desk Team