हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मासूम को फायर फायटर्स द्वारा बचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत के लिन्याई शहर का है। जहां पर एक 4 साल के बच्चे का सिर खिड़की के बाहर लगी सुरक्षा जाली में फंस गया। यह बच्चा तब तक जाली में चौथी मंजिल से लटका रहा जबतक इस बच्चे की मदद के लिए कोई पहुंच नहीं गया।
देखें वीडियो…
जानें क्या है पूरा माजरा
मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते सोमवार की दोपहर यह छोटा बच्चा खिड़की से निकलकर लोहे की रेलिंग पर चढ़ रहा था। इसी बीच वो फिसल गया और उसका सिर रेलिंग के बीच में फंस गया। इस दौरान बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे। हालांकि जब बच्चे की रोने की आवाज आई तब बच्चे के दादा नींद से जागे और तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई।

जब मौके पर फायटर्स पहुंचे तब उन्होंने सबसे पहले बच्चे के सीने से एक रस्सी बांधी ताकि वो रेलिंग से छूटकर जमीन पर ना गिर सके। इसके बाद उन्होंने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की सहायता से रेलिंग के सरियों को चौड़ा किया और बच्चे को सुरक्षित ऊपर की ओर खींच लिया। वैसे देखा जाए तो इस तरह की घटना काफी आम हो गई है। खासकर ऐसी जगहों पर तो बहुत ही ज्यादा जहां पर फ्लैट्स में रहने वाले और जॉब पर जाने वाले माता-पिता अपने बच्चों को घर छोड़कर काम पर जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



