सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी एक खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर एक ऐलान किया है। जिसके चलते हैं अब वह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते हैं। उनकी शादी कथावाचक जया किशोरी के साथ होने की खूब चर्चा भी होती है कि अब धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस से बात करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया कि वह जल्दी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बागेश्वर बाबा करेंगे जल्दी ही शादी,
कहा शादी के लड्डू जो ना खाए वो पछताए.. जो खाए वो पछताए..#bageshwardham #BageshwarBaba @bageshwardham pic.twitter.com/XR81WYP3jF— Abhishek Pandey – अभिषेक पाण्डेय (@abhishekpandey2) November 7, 2023
Courtesy: ये वीडियो @abhishekpandey2 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया
धीरेंद्र शास्त्री हर सवालों का जवाब अलग अंदाज में देते दिखते हैं। इस बार भी उनका अंदाज अलग ही था। उनका कहना है कि शादी के लड्डू जिसने नहीं खाए वह भी रो रहा है और जिसने खाए वह भी रो रहा है। यह तो हंसी की बात है। माता-पिता और गुरुजी की आज्ञा से हम बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने यह नहीं बताया कि वह किससे और कब शादी कर रहे हैं। उन्होंने इतना जरूर कहा है कि जल्द ही वह शादी करेंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




