आनंद महिंद्रा इस ई-रिक्शा चालक के आईडिया से हुए इम्प्रेस, कहा- मैं अपनी एडवाइजरी टीम इसके मालिक को……

Summary :

भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। दुनियाभर में लोगों द्वारा रोज़मर्रा के काम में वह जो इनोवेटिव तरीकों इस्तेमाल करते हैं उनकी तस्वीरें और वीडियो

भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। दुनियाभर में लोगों द्वारा रोज़मर्रा के काम में वह जो इनोवेटिव तरीकों इस्तेमाल करते हैं उनकी तस्वीरें और वीडियो आनंद महिंद्रा साझा करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया है। 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने ई-रिक्शा को सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरतों को देखते हुए एक ई-रिक्शा चलाने वाले ने मॉडिफाय किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने केवल रिक्शेवाले के आइडिया की तारीफ की साथ ही कहा कि इससे कुछ चीजें किस तरह से उनकी टीम सीख सकती है। 
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें ई-रिक्शा एक सामान्य रिक्शा की तरह दिखाई दे रहा है। लेकिन 4 लोगों के बैठने के लिए इसमें जो कम्पार्टमेंट होता है उसे अलग किया गया है। इस तरह से बिना किसी के संपर्क में 4 लोग आसानी से ई-रिक्शा में बैठ सकते हैं और एक साथ सवारी एक समय पर कर सकते हैं। 

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, नई परिस्थितियों के मुताबिक खुद को बदल लेने और तेजी से कुछ नया बनाने की हमारे लोगों की क्षमता मुझे हमेशा चौंका देती है। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, हमें आर एंड डी और प्रोडक्ट डेवल्पमेंट टीम्स के लिए यह शख्स एक एडवाइजर के तौर पर चाहिए!

कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किये हैं। अब तक 39 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह बिलकुल क्वारंटाइन टुक-टुक है। 

Desk Team