‘Work From Home’ का मजेदार मीम्स शेयर कर आनंद महिंद्रा बोले,मैं भी लुंगी पहनकर…

Summary :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में 21 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी किया हुआ है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में 21 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन जारी किया हुआ है। इस बीच बहुत सारी कंपनियों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया हुआ है। मगर इस दौरान वर्क फ्रॉम होम से जुड़े कई सारे से मीम्स भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वैसे लॉकडाउन में लोग किस तरह वर्क फ्रॉम होम का लुफ्त उठा रहे हैं यह नजारा वाकई देखने लायक है। हाल ही में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपने टि्वटर हैंडल से  वर्क फ्रॉम होम का एक मजेदार मीम शेयर किया है।  
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो ट्वीट करी इसमें एक तरफ एक्सपेक्टेशन और दूसरी तरफ रियलिटी लिखा था। आनंद महिंद्रा ने शेयर करते हुए लिखा कि मेरे #whatsappwonderbox के माध्यम से। इस फोटो में जिधर ‘एक्सपेक्टेशन’ लिखा है, उस तरफ एक आदमी कोट-पैंट पहन पहनकर आराम से घर में बैठकर काम कर रहा है ,वहीं ‘रियलिटी’ में वॉर्क फ्रॉम होम के दौरान एक आदमी लुंगी पहनकर, किचन में खाना बनाते हुए काम करता हुआ नजर आ रहा है।  
आनंद महिंद्रा ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं भी यह कुबूल करता हूं कि ऑफिस का काम घर से करते वक्त वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान ‘मैं भी शर्ट के नीचे लुंगी पहनकर बैठा रहता हूं। लेकिन मीटिंग के दौरान मैं हमेशा ध्यान में रखता हूं कि मुझे खड़ा न होना पड़े। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो इन दिनों घर में ही काम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन… 

बता दें कि भारत में अभी भी कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। इस घातक बीमारी से  अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 4067 लोग इस  संक्रमण का शिकार हो रखें हैं। इनमें  से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 232 है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान 693 नए मामले सामने आए हैं। 

Desk Team