राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के पिछले 24 घंटे में 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 523 पहुंच गई है। 20 नए मामले में से 10 तबलीगी जमात से जुड़े हुए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जानकारी देते कहा, हम दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच की संख्या बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमने पहले ही 1 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दे दिया है। केंद्र सरकार द्वारा 27,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट दिल्ली को आवंटित किए गए हैं। और हम दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच की संख्या को बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के कुल मामलों में से 330 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं। कोरोना के 25 मरीज आईसीयू में हैं जबकि 8 वेंटिलेटर पर हैं।
गौतम गंभीर की 50 लाख की पेशकश पर CM केजरीवाल बोले-समस्या पैसा की नहीं, पीपीई किट उपलब्धता की है
उन्होंने कहा, कोरोना के लिए प्रतिदिन लगभग 1000 नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। कल से 421 सरकारी स्कूलों में गरीबों को राशन वितरित किया जाएगा जिनके पास दिल्ली में राशन कार्ड नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलेगा। हमारा लक्ष्य 10 लाख लोगों को राशन देना है और अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र से और खाद्यान्न लिया जाएगा।
देश में कोरोना वायरस के कुल 4067 मामलों में से कम के कम 1445 मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबंधित है। कोरोना से हुई कुल मौतों में 73 प्रतिशत पुरुष जबकि 27 प्रतिशत महिलाएं हैं, वहीं मरने वालों में 63 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। वहीं अब तक वायरस से संक्रमित कुल 109 लोगों की जान गई, जिसमें से रविवार को 30 लोगों की मौत हुई। जो दिन के मुकाबले अब तक सबसे ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



