किसी मशीन से नहीं बल्कि ट्रैक्टर से निकाला भैंस का दूध, आनंद महिंद्रा ने शेयर की वीडियो क्लिप

Summary :

सोशल मीडिया पर हरदम एक्टिव रहने वाले मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अकसर मजेदार और दिलचस्प वीडियो शेयर करने के लिए काफी फेमस हैं।

सोशल मीडिया पर हरदम एक्टिव रहने वाले मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अकसर मजेदार और दिलचस्प वीडियो शेयर करने के लिए काफी फेमस हैं। इस बार भी आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसा दिलचस्प वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल उन्होंने ट्रैक्टर से बने जुगाड़ का एक वीडियो शेयर किया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।  


वीडियो में देखा जा सकता है  कुछ लोग ट्रैक्टर की मदद से भैंस का दूध निकाल रहे हैं जो काफी सारे लोगों को हैरान भी कर रहा है। ट्रैक्टर के एयर सेक्शन से पाइप को जोड़ा गया है। जो भैंस का दूध निकालने वाली मशीन से जुड़ा है। वहीं कई ट्विटर यूजर का कहना है यह एयर सेक्शन की मदद से वेक्यूम क्रिएट करके दूध निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं लोग इस जुगाड़ की खूब तारीफ भी कर रहे हैं और ट्रैक्टर को एक कमाल की चीज बता रहे हैं।
क्या कभी देखा है ऐसा?
इस वीडियो के कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा है ग्रामीण इलाकों में कैसे हमारे ट्रैक्टरों का इस्तेमाल बहुत से कामों में किया जाता है, इसके वीडियो क्लिप लोग मुझे भेजते रहते हैं,मगर यह वाला मेरे लिए नया है। क्या आपमें से कोई गैर-इंजीनियर्स बता सकता है कि उन्होंने यहां क्या चालाकी दिखाई है? 

सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन…


 

Desk Team