कोरोना का बढ़ता कहर दुनिया में जारी है,आये दिन इस महामारी की चपेट में आने से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। हाल ही में एक खबर कोयंबटूर से आयी जहां कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद महिला की मौत हो गई। मगर इस दौरान शर्मनाक बात तो ये हुई कि किसी ने उनसे शव से ही उनके सोने के कंगन चुरा लिए।

महिला की उम्र 60 साल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना बीते सोमवार की है। दरअसल महिला को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सुबह 3 बजे एडमिट करवाया गया। उस वक्त महिला की हालत ज्यादा खराब नहीं थी साथ ही उनकी बेटी भी साथ में ही थी।

इस बीच महिला को सांस लेने में जरा तकलीफ हुई और करीब 4 बजे सुबह तक उनका निधन हो गया। हैरानी तो तब ज्यादा हुई जब उसने देखा तो मां के हाथ में से सोने के कंगन गायब थे। उसने डॉक्टर्स से बात की। डॉक्टर्स ने महिला को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी।

इसके बाद बेटी ने रेस कोर्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई और वहां फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है,मगर अब तक चोर का कुछ पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



