क्या आप जानते हैं? बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम के है इतने सारे नुकसान

Summary :

आजकल के समय में ज्यादातर लोग बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम बनवाना ज्यादा पसंद करते हैं। वैसे सुविधा के लिहाज से देखा जाए तो ये बाथरूम काफी सही भी होते हैं

आजकल के समय में ज्यादातर लोग बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम बनवाना ज्यादा पसंद करते हैं। वैसे सुविधा के लिहाज से देखा जाए तो ये बाथरूम काफी सही भी होते हैं,लेकिन वास्तु के मुताबिक इन्हें अच्छा भी नहीं माना जाता है। अब घर में जगह कम होने की वजह से बाथरूम को बेडरूम में ही बनवाना पड़ता है। इस दौरान वास्तुदोष से छुटकारा पाने के कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें आजमाकर आप इन दोष से मुक्ति पा सकते हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
1.दर्पण ऐसे लगाएं
बाथरूम में दर्पण कभी भी दरवाजे के बिल्कुल सामने नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि जब-जब बाथरूम का दरवाजा खुलता है वैसे ही घर की नकारात्मक ऊर्जा बाथरूम में प्रवेश करती है। ऐसे वक्त में अगर दरवाजे के ठीक सामने दर्पण होगा तो उस दर्पण से टकराकर नकारात्मक ऊर्जा तुंरत घर के अंदर प्रेवश कर जाएगी।
2.होना चाहिए इस दिशा में पानी का बहाव
बाथरूम में पानी का बहाव उत्तर दिशा में होना चाहिए। हो सके तो आप बाथरूम घर के पश्चिम-दक्षिण दिशा में बनवाएं। अगर ऐसा न हो सके तो आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी बाथरूम बनवाया जा सकता है। 
3.यह वस्तु बाथरूम में जरूर रखें
नमक के अंदर सबसे ज्यादा आकर्षण की क्षमता होती है। एक कटोरी में खड़ा नमक भरकर बाथरूम के अंदर किसी उचित जगह पर रख दें। नमक बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करके उसे बांधे रखता है और इसे बेडरूम तक नहीं जानें देता। 
4.रखें साफ-सफाई
यदि आपके घर भी बेडरूम और बाथरूम अटैच हैं तो ऐसे में आप साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखें। जी हां दिन में कम से कम दो बार आप बाथरूम को अच्छे से साफ करें ताकि नकारात्मक ऊर्जा आपके कमरे तक पहुंच न पाए। 
5.बाथरूम का गेट कभी खुला न छोडें
यदि आपके बेडरूम में ही बाथरूम अटैच है तो ऐसे में बाथरूम का दरवाजा खुला रखने से बचें। क्योंकि बेडरूम और बाथरूम की ऊर्जाओं का परस्पर आदान-प्रदान हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती।
6.करे हल्के रंग की टाइल्स का इस्तेमाल
अगर आपका भी बेडरूम और बाथरूम अटैच है तो ऐसे में आप हल्के रंग की टाइल्स का चयन करें। क्योंकि गाढ़े रंग की टाइल्स नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है और यही ऊर्जा आपके कमरे में आकर माहौल को भी खराब कर देती है। 

Desk Team