आज कल लोगों के दिमाग में सोशल मीडिया स्टार बनने का ऐसा खुमार चढ़ा हुआ है। इसके लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। हर कोई अपने-अपने अंदाज में धमाल मचाना चाहता है, जिससे उनका नाम हो जाए और वो अचानक से फेमस हो जाएं। कुछ लोगों को इससे फायदा हो जाता है और वो खूब कामयाब हो जाते हैं लेकिन कुछ लोगों का सिर्फ मजाक बनकर रह जाता है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो इंटरनेट पर जमकर धमाल भी मचा रहा है। ये वीडियो एक आंटी का है जो स्कूटर पर डांस करती दिख रही हैं। आलम ये है कि आंटी जी का अंदाज देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम गया। तो वहीं इस ट्रेडिंग वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं और कॉमेंट कर आंटी के टांग-खिचांई भी कर रहे हैं। चलिए देखते हैं क्या है इस वीडियो में…
.jpg)
वैसे तो आपने कई लोगों का चलती कार , बाइक , बस और ट्रेन में भी अलग-अलग स्टंट करते देखा होगा। कई बार तो लोग इस तरह के स्टंट कर जाते है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखो पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है।आंटी का वीडियो देखकर भी लोगों का ऐसा ही रिएक्शन है। वीडियो में आंटी जी मस्त अंदाज में स्कूटर चलाती हुई जा रही हैं।
आप देख सकते है कि वीडियो में आंटी जी अचानक वो स्कूटर पर खड़ी हो जाती हैं और फिर भांगड़ा करने लगती हैं। वो अलग-अलग अंदाज में भांगड़ा करती हैं और एक्सप्रेशन देती हैं। आंटी जी का स्वैग देखकर बड़े-बड़े स्टंटमैन का दिमाग घूम गया है। वीडियो में आंटी ने सूट-सलवार पहने चलती स्कूटी पर डांस करती नजर आ रही है और उन्होंने आंखो पर काला चश्मा भी पहना हुआ है।




ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोग आंटी जी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि आंटी जी ने तो माहौल बना दिया। वहीं एक ने लिखा, लगता है आंटी जी ज्यादा जोश में हैं।


Download Android App
Download iOS App



