विदिशा : राज्यपाल ने प्रदेश की ऐसी पंचायते जिनके द्वारा टीकाकरण के कार्यो में उल्लेखनीय ख्याति अर्जित करने में सहयोग प्रदाय किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल आर्य ने बताया कि पीसीव्ही शुभांरभ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विधानसभा भवन में आयोजित किया गया था जिसमें नब्बे प्रतिशत से अधिक टीकाकरण के कार्यो में उपलब्धि हासिल करने पर जिले की नौ पंचायतों को दो-दो लाख रूपए की राशि व सम्मान पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी की उपस्थिति में प्रदाय किया गया है।
डॉ आर्य ने बताया कि पुरस्कृत होने वाली पंचायतोंं में नटेरन विकासखण्ड की रायपुर पंचायत के सरपंच मोकम सिंह, सिलवायखजूरी की श्रीमती रामकली परिहार, और ग्यारसपुर ब्लाक की सीहोद पंचायत के राजेश प्रसाद लोधी, बर्रीघाट रघुवंशी, औलिंजा के नरेन्द्र सिंह यादव, गुनुआ के श्री सरफराज खॉन तथा स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारी अशोक जैन जिला वैक्सीन स्टोर, श्रीमती प्रेमलता ठाकरे एएनएम त्योंदा, श्रीमती रजनी पवॉर एएनएम लटेरी को पुरस्कृत किया गया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



