इंडोनेशिया में अप्रैल के दौरान कम से कम 68 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। यह दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश के अधिकारियों के लिए खतरे का संकेत है।
जकार्ता पोस्ट की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर मौतें पश्चिमी जावा प्रांत में दर्ज की गई हैं। यहां कुल 37 लोग मरे हैं जिनकी आयु 20 से 51 साल के बीच थी। अन्य प्रभावित इलााकों में ग्रेटर जकार्ता व पापुआ शामिल हैं।
जहरीली शराब से पीड़ित पश्चिमी जावा प्रांत के अन्य 55 लोगों को सिकालेंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनकी आयु 14 से 51 साल के बीच है, जबकि तीन अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
सिकालेंगा अस्पताल के महानिदेशक यानी सुमपेना ने टीवी पर दिए बयान में कहा कि प्रयोगशाला में कथित तौर पर घरों में बनी शराब का विश्लेषण किया जा रहा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



