हाल ही में एक ऑटो ड्राइवर के बहुत चर्चे हो रहे हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक बाइक सवार किसी की चेन खींचकर रफा-दफा होने की कोशिश कर रहा था। बस फिर क्या था ऑटो वाले ने भी फिल्मी अंदाज में उसका पीछा किया और उसके पीछे ऑटो भगा दिया और उस बाइक सवार को पकड़ लिया।
चोर,चोर सुनकर भगाया ऑटो
इस ऑटो ड्राइवर का नाम हनुमंथा है। वो अपने रास्ते से जा रहा था। इतने में पीछे से एक शख्स की आवाज आई जो चोर,चोर चिल्ला रहा था। हनुमंथा ने देखा कि एक बाइक सवार एक शख्स की चेन खींचकर भाग रहा है तो उन्होंने अपने ऑटो से ही चोर का पीछा किया और आगे जाकर उसकी बाइक गिर गई। उसके बाद वो उतरकर दौडऩे लगा।

फिर हनुमंथा भी चोर के पीछे दौडऩे लगा। इतने में एक बाइक सवार ने उन्हें सवारी दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर चोर को अपने कब्जे में लिया और चोर को पुलिस के हवाले सौंप दिया। बता दें कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया वो एक नामी चेन स्नेचर है। पुलिस उसको काफी समय से पकडऩे की कोशिश में लगी हुई थी,चोर के पास सोने की चेन भी मिली।
अब पुलिस ने दिया इनाम
हनुमंथा को बेंगलुरु पुलिस ने इनाम भी दिया है। वो भी 10 हजार रुपए कैश। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी कहा कि हनुमंथा जैसे लोगों से बाकी लोगों को कुछ सीखना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



