आप भी किसी नौकरी की तलाश कर रहे है, तो हो सकता है ये खबर आपको थोड़ा सा सोचने पर मजबूर कर देगा। भारतीय मुल के विवेक रामास्वामी अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक नानी की तलाश कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस काम के लिए वो 83 लाख रुपये से अधिक का भुगतान यानी की सैलरी भी दे रहे है। हां 83 लाख सुनने पर आपको विश्वास न हो पर खबर पक्की है। इसकी जानकारी एक भर्ती वेबसाइट से सामने आई है।
83 लाख रुपये की सैलरी
जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के अरबपति एक उपयुक्त उम्मीदवार के लिए $100,000, यानी लगभग 83 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने को तैयार हैं। नौकरी की सूची बिजनेस इनसाइडर द्वारा एस्टेटजॉब्स.कॉम पर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रामास्वामी के दो बच्चों के लिए नैनी बनने का अवसर “एक हाई-प्रोफाइल परिवार में शामिल होने का एक असाधारण अवसर है, जो अद्वितीय पारिवारिक रोमांच में भाग लेते हुए अपने बच्चों की वृद्धि और विकास में योगदान देता है”।
एक हफ्ते काम एक हफ्ते छुट्टी
यदि चुना जाता है, तो उम्मीदवार साप्ताहिक कार्यक्रम पर काम करेगा। शेड्यूल वैकल्पिक दिनों का होगा, जिसका मतलब है कि एक सप्ताह चालू और एक हफ्ते की छुट्टी। 26 सप्ताह के काम के लिए नानी $100,000 कमाएंगी। नौकरी के विवरण के अनुसार व्यक्ति को लगभग हर सप्ताह निजी हवाई यात्रा करनी पड़गी। इसमें आगे कहा गया है कि उम्मीदवार “शेफ, नैनीज़, एक हाउसकीपर और निजी सुरक्षा” के घरेलू कर्मचारियों में शामिल होंगे।
नैनी से अपेक्षा की जाती है कि वह नैनी टीम के साथ मिलकर काम करेगी। जिसका काम बच्चों के लिए डेली लाइफ में मदद करना, यात्रा के लिए उनका सामान पैक करना और खोलना आदि-आदि। बता दे कि विवेक रामास्वामी के पास अभी दो बच्चे हैं जिसमें एक की उम्र 3.5 साल तो दुसरे की उम्र 1 साल है। वैसे इस काम के बारें में आपका क्या सोचना है हमें जरूर बताएं।


Download Android App
Download iOS App






